इस्लाम सिर्फ एक मजहब नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का एक मुकम्मल तरीका है। इस तरीके को कुछ खास सिद्धांतों और नियमों से समझा जाता है। इन नियमों के लिए एक अरबी शब्द का इस्तेमाल होता है। क्या आप जानते हैं वो क्या है?
सवाल: इस्लाम में ‘शरीयत’ का क्या मतलब है?
- A. इस्लामी खाने के कानून
- B. इस्लामी इबादतें
- C. इस्लामी कानून या न्यायशास्त्र
- D. अज़ान
सही जवाब है: ऑप्शन C , इस्लामी कानून या न्यायशास्त्र
तफ़सील (विवरण):
सही जवाब ‘इस्लामी कानून या न्यायशास्त्र’ है। शरीयत (Sharia) का मतलब इस्लामी कानून है जो क़ुरान और हदीस से लिया गया है। यह मुसलमानों की जिंदगी के हर पहलू को शामिल करता है, जैसे इबादत, खान-पान, अख़लाक़, समाजी और कानूनी मामले।
क़ुरान में अल्लाह तआला फरमाते हैं: “अब हमने आपको (ऐ नबी!) एक साफ़ राह पर कर दिया है, तो आप उस पर चलें, और उन लोगों की ख्वाहिशों के पीछे न चलें जो नहीं जानते।” (क़ुरान, सूरह जासिया 45:18)