वह कौन सा गुनाह है जिसकी मिसाल अपने भाई का गोश्त खाने के बराबर है?

Islam Gheebat Gunah

क्या आप जानते हैं कि इस्लाम में एक ऐसा गुनाह है जिसे अल्लाह ने इतना सख्त करार दिया है कि उसकी तुलना अपने ही भाई का गोश्त खाने से की गई है? यह गुनाह हमारे समाज में आम हो चुका है और लोग इसकी गंभीरता को नहीं समझते। आइए जानते हैं क़ुरान इस बारे में क्या कहता है।

सवाल: वह कौन सा गुनाह है जिसकी मिसाल अपने भाई का गोश्त खाने के बराबर है?

  • A. ग़ीबत
  • B. ज़िना
  • C. सूद खोरी
  • D. सही जवाब का इंतज़ार

सही जवाब है: ऑप्शन A , ग़ीबत

तफ़सील (विवरण):

सही जवाब की दलील सीधे तौर पर कुरआन में मौजूद है, जहाँ अल्लाह ने मोमिनों को इस गुनाह से दूर रहने की सख़्त हिदायत दी है।

क़ुरान: अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने इस गुनाह की ख़बाहत (बुराई) के बारे में मोमिनों को आगाह करते हुए फ़रमाया, जिसका मफ़हूम है कि — “एक-दूसरे की ग़ीबत (चुगली) ना करना, क्या तुम पसंद करोगे अपने भाई का गोश्त खाना… इससे तो तुम्हें नफ़रत होगी।”

📖 क़ुरान, सूरह हुजरात 49:12

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *