रसूलअल्लाह (ﷺ) को अल्लाह ने किनके लिए रहमत बनाकर भेजा?

RasoolAllah SAW kis ke liye Rehmat

अल्लाह ने अपने प्यारे नबी, मुहम्मद (ﷺ) को इस दुनिया में एक ख़ास मक़सद के लिए भेजा था। वह सिर्फ़ एक क़ौम या एक इलाक़े के लिए नहीं थे, बल्कि उनकी रहमत और पैग़ाम पूरी कायनात के लिए था। आइए जानते हैं कि क़ुरान की रोशनी में इस सवाल का जवाब क्या है।

सवाल: रसूल-अल्लाह (ﷺ) को अल्लाह ने किनके लिए रहमत बनाकर भेजा?

  • A. अरबों के लिए
  • B. तमाम आलम के लिए
  • C. मुसलमानों के लिए
  • D. इल्म हासिल करेंगे

सही जवाब है: ऑप्शन B , तमाम आलम के लिए

तफ़सील (विवरण):

सही जवाब की दलील खुद क़ुरान की इस आयत में मौजूद है, जहाँ अल्लाह ने पैगंबर मुहम्मद (ﷺ) की रहमत को पूरी कायनात के लिए बताया है।

क़ुरान: अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त इस बारे में क़ुरान में फ़रमाता है:

“वामा अरसलनाका इल्ला रहमतन लिल आलमीन”

तर्जुमा: (ऐ नबी!) हमने आपको तमाम आलम (पूरी दुनिया) के लिए रहमत बनाकर भेजा।

📖 क़ुरान, सूरह अम्बिया 21:107

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *