इस्लाम में औरतों और मर्दों के लिए कुछ चीज़ों के अलग-अलग हुक्म दिए गए हैं। खासतौर पर ज़ेवर और लिबास से जुड़ी बातों में शरीअत ने औरतों को कुछ रुख़्सतें दी हैं, जो मर्दों के लिए जायज़ नहीं। आइए जानते हैं कि हदीस में किस चीज़ का ज़िक्र है।
सवाल: इन में से कौन सी चीज़ औरतों के लिए तो हलाल है मगर मर्दों के लिए हराम?
- A. लोहा
- B. चांदी
- C. सोना
- D. सही जवाब का इंतज़ार
सही जवाब है: ऑप्शन C , सोना
तफ़सील (विवरण):
दलील (हदीस से सबूत)
📕 हदीस: अबू मूसा (रज़ि.अ) से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल ﷺ फ़रमाते हैं:
“सोना (Gold) और रेशम (Silk) मेरी उम्मत की औरतों पर हलाल है और मर्दों पर हराम।”
📕 सुनन अन-नसाई #5148; किताब 48, हदीस #109
नसीहत
इस हदीस से साफ़ ज़ाहिर होता है कि इस्लाम ने औरतों को सोने और रेशम की ज़ीनत का हक़ दिया है, लेकिन मर्दों को इससे दूर रखा है। मर्दों के लिए सादगी, सख़्ती और अल्लाह की राह में विनम्रता ज़्यादा पसंद की गई है।
वा आख़िरु दावाना अनिलहम्दुलिल्लाहि रब्बिल आलमीन
