क़ुरआन के मुताबिक़ इन में से किस चीज़ के बग़ैर आख़िरत की कामयाबी मुमकिन नहीं?

हर इंसान की सबसे बड़ी तमन्ना है कि आख़िरत में कामयाबी हासिल हो। लेकिन क्या सिर्फ़ नेक काम काफी हैं? या सिर्फ़ ईमान लाना ही काफी है? क़ुरआन इस सवाल का सीधा और साफ़ जवाब देता है।

सवाल: क़ुरआन के मुताबिक़ इन में से किस चीज़ के बग़ैर आख़िरत की कामयाबी मुमकिन नहीं?

  • A. तक़लीद
  • B. ईमान और नेक अमल
  • C. दूसरों की नेकियाँ
  • D. सही जवाब का इंतज़ार

सही जवाब है: ऑप्शन B , ईमान और नेक अमल

तफ़सील (विवरण):

📜 दलील (क़ुरआन से)

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त फ़रमाता है:

“ज़माने की क़सम! इंसान दर-हक़ीक़त घाटे में है, सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और नेक अमल करते रहे और एक-दूसरे को हक़ की नसीहत और सब्र की तलकीन करते रहे।”
📕 सूरह अल-असर 103:1-3


✦ ईमान और अक़ीदा कैसा हो?

अल्लाह तआला ने साफ़ फ़रमाया:

“अगर ये लोग ईमान लाते हैं जैसा नबी और सहाबा ईमान लाए, तो ये लोग हिदायत पर हैं।”
📕 सूरह अल-बक़रह 2:137

इससे मालूम हुआ कि ईमान अपनी मनमानी तरीक़े से नहीं बल्कि वैसा होना चाहिए जैसा सहाबा (रज़ि.) का ईमान था। आज बहुत से लोग ग़लत अक़ीदे में पड़ जाते हैं—कोई कहता है “अल्लाह हर जगह है”, कोई कहता है “अल्लाह और बंदे में कोई फ़र्क़ नहीं”, कोई इबादत को इस हद तक ले जाता है कि अल्लाह और इंसान को मिला देता है (नऊज़ुबिल्लाह)। ये सब गुमराही है।

इसलिए सही ईमान का पैमाना है: क़ुरआन और सुन्नत, और उसका फ़हम वही होगा जैसा सहाबा किराम ने समझा।


✦ नेक अमल (अमल-ए-सालेह)

क़ुरआन की कई जगहों पर अल्लाह ने साफ़ फ़रमाया है:

“और जो ईमान लाए और उन्होंने नेक अमल किए—वही लोग जन्नती हैं, कि हमेशा जन्नत में रहेंगे।”
📕 (सूरह अल-बक़रह 2:25, 2:82 | सूरह अन-निसा 4:57, 4:122, 4:124 | सूरह अल-माइदा 5:9 और कई अन्य स्थानों पर)

इससे मालूम हुआ कि ईमान के बाद नेक अमल बेहद ज़रूरी हैं। सिर्फ़ अमल काफी नहीं, और सिर्फ़ ईमान काफी नहीं। आख़िरत की कामयाबी के लिए दोनों का साथ होना लाज़मी है।


🚩 सबक

  1. ईमान वही क़ुबूल है जो नबी ﷺ और सहाबा (रज़ि.) के ईमान जैसा हो।
  2. नेक अमल वही क़ुबूल है जो क़ुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ हो।
  3. आख़िरत की कामयाबी के लिए ईमान + नेक अमल दोनों की ज़रूरत है।

🤲 दुआ

♥ इंशा-अल्लाह-उल-अज़ीज़!

  • अल्लाह तआला हमें सही और साबित ईमान वाला बनाए।
  • हमें क़ुरआन और सुन्नत का सच्चा पैरोकार बनाए।
  • हमें सहाबा के फ़हम के मुताबिक़ अमल करने की तौफ़ीक़ दे।
  • हमें खूब से खूब नेक अमल करने की तौफ़ीक़ दे।
  • जब तक हमें ज़िंदा रखे, ईमान और इस्लाम पर ज़िंदा रखे।
  • और हमारा ख़ातिमा ईमान पर हो।

!!! वा आख़िरु दावाना अनिल्हम्दुलिल्लाहि रब्बिल आलमीन !!!

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *