हर नेक अमल का इंसान को दुनिया और आख़िरत में बड़ा इनाम मिलता है। लेकिन कुछ ख़ास अमल ऐसे हैं जिनकी फ़ज़ीलत इतनी अज़ीम है कि वे इंसान को जहन्नुम से बहुत दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सा अमल है।
सवाल: वो कौन सा अमल है जिसके करने से इंसान को अल्लाह तआला 100 साल के बराबर जहन्नुम से दूर कर देगा?
- A. वालिदैन की ख़िदमत करना
- B. यतीम की किफ़ालत करना
- C. अल्लाह की राह में रोज़ा रखना
- D. अल्लाह की राह में शहीद होना
सही जवाब है: ऑप्शन C , अल्लाह की राह में रोज़ा रखना
तफ़सील (विवरण):
दलील
۞ नबी-ए-करीम (ﷺ) का फ़रमान है:
“जिस शख़्स ने अल्लाह के रास्ते में एक दिन का रोज़ा रखा, अल्लाह तआला उसे जहन्नुम को 100 सौ साल की मुसाफ़त तक दूर कर देगा।”
📕 अस-सिलसिला तुस-सहीहा 2267
