इस्लाम ने हमें न सिर्फ़ इबादत का तरीका सिखाया बल्कि खाने-पीने और रहने-सहन के भी शरई उसूल बताए। इन्हीं उसूलों में से एक बड़ा अहम हुक्म सोने और चांदी के बर्तनों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है।
सवाल: वो कौन हैं जो अपने पेट में गटागट जहन्नुम की आग भर रहे हैं?
- A. शराब पीने वाला
- B. घर में एक-दूसरे को लड़ाने वाले
- C. मेकअप करने वाली औरतें
- D. सोने और चांदी के बर्तनों में पीने वाले
सही जवाब है: ऑप्शन D , सोने और चांदी के बर्तनों में पीने वाले
तफ़सील (विवरण):
दलील
۞ हदीस: नबी-ए-करीम (ﷺ) का फ़रमान है:
“जो शख़्स सोने या चांदी के बर्तन में पीता है, वो अपने पेट में गटागट जहन्नुम की आग भर रहा है।”
📕 सहीह मुस्लिम 5387



