मुसलमानों के नज़दीक मक्का के बाद दूसरा सबसे मुक़द्दस शहर कौन सा है?

Makka ke baad dusra sabse bada mukaddas shehar

इस्लाम में मक्का शरीफ़ को सबसे पाक जगह माना जाता है, जहाँ दुनिया के हर कोने से मुसलमान हज के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्का के बाद दूसरा सबसे मुक़द्दस शहर कौन सा है, जिसकी फ़ज़ीलत का ज़िक्र खुद हमारे प्यारे नबी (ﷺ) ने किया है?

सवाल: मुसलमानों के नज़दीक मक्का के बाद दूसरा सबसे मुक़द्दस शहर कौन सा है?

  • A. क़ाहिरा
  • B. मदीना
  • C. येरुशलम
  • D. बग़दाद

सही जवाब है: ऑप्शन B , मदीना

तफ़सील (विवरण):

सही जवाब है, मदीना, जिसे मदीना मुनव्वरा भी कहते हैं। यह दूसरा सबसे मुक़द्दस शहर है, क्योंकि यहाँ प्यारे नबी (ﷺ) की मस्जिद और उनका रौज़ा (आख़िरी आरामगाह) मौजूद है।

हदीस: पैगंबर मुहम्मद (ﷺ) ने फ़रमाया, “मेरी इस मस्जिद में एक नमाज़ अदा करना, मस्जिद-ए-हरम (मक्का की मस्जिद) के सिवा बाकी मस्जिदों में एक हज़ार नमाज़ों से बेहतर है।” (सहीह मुस्लिम 1394a)

यह हदीस मदीना की मस्जिद की अज़ीम फ़ज़ीलत को बताती है, और इसीलिए यह शहर मुसलमानों के लिए बहुत मुक़द्दस है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *