औरतों से निकाह किस चीज़ की बुनियाद पर करना सुन्नत है?

शादी का फैसला जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है।
क्या आप जानते हैं कि निकााह में सबसे जरूरी आधार क्या होना चाहिए?

सवाल: औरतों से निकाह किस चीज़ की बुनियाद पर करना सुन्नत है?

  • A. खूबसूरती
  • B. दौलत
  • C. दींदारी
  • D. सही जवाब का इंतज़ार

सही जवाब है: ऑप्शन C , दींदारी

तफ़सील (विवरण):

दलील और हदीस:

रसूल अल्लाह (ﷺ) ने फरमाया:

*”औरत से चार चीज़ों की वजह से निकाह किया जाता है:
1️⃣ उसका माल
2️⃣ हुस्न व जमाल (खूबसूरती)
3️⃣ उसका खानदान
4️⃣ उसकी दींदारी

लेकिन तुम दींदारी को तरजीह दो (सफल हो जाओगे)।”*
📕 बुखारी, जिल्द 3, पृष्ठ 59


सिखावन (संदेश):

  • दींदार औरत से निकाह करने से बच्चे भी दींदार होंगे
  • मृत्यु के बाद भी सवाब-ए-जरिया (सतत पुरस्कार) प्राप्त होगा।
  • नेक बच्चे हमारे लिए दुआएं करेंगे और माफ़ी की कामना करेंगे

इसलिए, निकाह के लिए दींदारी को हमेशा प्राथमिक आधार बनाइए, क्योंकि यह दुनिया और आख़िरत दोनों में सफलता का असली रास्ता है।


दुआ:

  • अल्लाह तआला हमें कहने-सुनने से ज़्यादा अमल की तौफ़ीक़ दें
  • हमें इस्लाम और ईमान पर कायम रखें
  • और हमारा अंतिम खात्मा ईमान पर हो
    वाअख़िरु दवाना अनिल्हम्दुलिल्लाही रब्बिल आलमीन।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *