वो कौन है जिसे कभी मौत नहीं आनी?

इंसान हो या फ़रिश्ता, हर एक का वजूद मिटने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी हस्ती भी है, जिसे कभी मौत नहीं आएगी? आइए जानते हैं इस सवाल का सही जवाब और उसके पीछे की दलील।

सवाल: वो कौन है जिसे कभी मौत नहीं आनी?

  • A. अल्लाह
  • B. फ़रिश्ते
  • C. नबी और रसूल
  • D. अल्लाह के वली

सही जवाब है: ऑप्शन A , अल्लाह

तफ़सील (विवरण):

۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त क़ुरान-ए-करीम में फ़रमाता है:

“जो मख़लूक़ ज़मीन पर हैं सब फ़ना होने वाली हैं और सिर्फ़ तुम्हारे परवरदिगार की ज़ात, जो अजमत और करामत वाली है, बाक़ी रहेगी।”
📕 क़ुरान 55:26-27


नसीहत

इस आयत से साफ़ साबित होता है कि मौत हर मख़लूक़ का अटल हक़ है, लेकिन सिर्फ़ अल्लाह तआला की ज़ात अज़ली और अबदी है। वही हमेशा ज़िंदा रहने वाला है और उसी पर सच्चा भरोसा करना चाहिए।

वा आख़िरु दावाना अनिलहम्दुलिल्लाहि रब्बिल आलमीन

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *