ग़ज़वा-ए-बद्र की शुरुआत पर उत्बह, शैबा और वलीद के मुकाबले में रसूलल्लाह ﷺ ने किन तीन सहाबा को आगे भेजा?

इस्लामी इतिहास की सबसे महान जंगों में से एक — ग़ज़वा-ए-बद्र — बहादुरी, ईमान और अल्लाह पर भरोसे का बेहतरीन नमूना है। इसकी शुरुआत एक ऐसे मुकाबले से हुई जिसने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

सवाल: ग़ज़वा-ए-बद्र की शुरुआत पर उत्बह, शैबा और वलीद के मुकाबले में रसूलल्लाह ﷺ ने किन तीन सहाबा को आगे भेजा?

  • A. अली (राज़ी )
  • B. हमज़ा (राज़ी )
  • C. उबैदह इब्न अल-हारिस (राज़ी )
  • D. सही ज़वाब का इंतज़ार

सही जवाब है: ऑप्शन A B C ,

तफ़सील (विवरण):

दलील:

۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞

अली (राज़ी) से रिवायत है:
ग़ज़वा-ए-बद्र के दिन उत्बह इब्न रबी’अह, उसका बेटा वलीद और उसका भाई शैबा आगे बढ़े और मुकाबले की मांग की। अंसार के कुछ जवान सामने आए लेकिन उन्होंने कहा:
“हम अपने क़रीबी रिश्तेदारों से मुकाबला चाहते हैं।”

इस पर रसूलल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
“हमज़ा (राज़ी), अली (राज़ी) और उबैदह इब्न अल-हारिस (राज़ी), तुम खड़े हो जाओ।”

  • हमज़ा (राज़ी) ने उत्बह को क़त्ल किया
  • अली (राज़ी) ने शैबा को मार गिराया
  • उबैदह (राज़ी) वलीद से लड़ते हुए ज़ख़्मी हो गए

📖 सुनन अबू दाऊद — जिल्द 2, हदीस 892 (सहीह)



Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *