वो कौन से सहाबी थे जिनको ग़ज़वा-ए-बद्र में रसूलल्लाह ﷺ ने एक लकड़ी दी जो तलवार बन गई?

इस्लामी इतिहास में कई ऐसे मौजिज़े (चमत्कार) दर्ज हैं जो ईमान को और मज़बूत कर देते हैं। ग़ज़वा-ए-बद्र में एक ऐसा ही वाक़िया पेश आया जब एक सहाबी की टूटी तलवार की जगह लकड़ी एक असली तलवार में बदल गई।

सवाल: वो कौन से सहाबी थे जिनको ग़ज़वा-ए-बद्र में रसूलल्लाह ﷺ ने एक लकड़ी दी जो तलवार बन गई?

  • A. ज़ैद (राज़ी)
  • B. सुराका (राज़ी)
  • C. उक़ाशा (राज़ी)
  • D. दिह्या कालबी (राज़ी)

सही जवाब है: ऑप्शन C , उक़ाशा (राज़ी)

तफ़सील (विवरण):

दलील:

۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞

उमर इब्न उथमान से रिवायत है:
ग़ज़वा-ए-बद्र के वक्त उक़ाशा बिन मुहसिन (राज़ी) की तलवार टूट गई। रसूलल्लाह ﷺ ने उन्हें एक लकड़ी थमा दी, जो एक लंबी सफ़ेद तलवार में तब्दील हो गई।

उक़ाशा (राज़ी) ने कहा:
“मैं उस तलवार से लड़ता रहा, यहाँ तक कि अल्लाह ने मुशरिकों को शिकस्त दे दी।”

यह तलवार उनकी वफ़ात तक उनके पास रही।

📖 सीरत इब्न हिशाम — जिल्द 2, सफ़ा 220
📖 अर-रहीक उल-मख्तूम — सफ़ा 226

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *