वो कौनसी नेयमत है जो बंदे को मिल जाए तो उसका आधा ईमान मुकम्मल हो जाए?

इस्लाम में शादी सिर्फ़ मोहब्बत और साथ के लिए नहीं, बल्कि ईमान को मजबूत करने का भी ज़रिया है। एक नेक बीवी पाने से इंसान का आधा ईमान मुकम्मल हो जाता है।

सवाल: वो कौनसी नेयमत है जो बंदे को मिल जाए तो उसका आधा ईमान मुकम्मल हो जाए?

  • A. अच्छा पड़ोसी
  • B. नेक दोस्त
  • C. नेक बीवी
  • D. सही जवाब का इंतज़ार

सही जवाब है: ऑप्शन C , नेक बीवी

तफ़सील (विवरण):

दलील (हदीस से)

۞ हदीस: अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अन्हुम) से रिवायत है कि रसूल-ए-अकरम ﷺ ने इरशाद फरमाया:

“अल्लाह तआला ने जिसे नेक बीवी अता की उसे इस्लाम का आधा हिस्सा कायम करने में मदद की है, बाकी आधे हिस्से के लिए उसे चाहिए कि वो अल्लाह से डरे (यानी ताक़वा / परहेज़गारी अपनाए)।”
📕 मुस्दरक अल-हाक़ीम, हदीस 2681
📕 सहीह अत-तरगीब, हदीस 1916


नसीहत

  • नेक बीवी पाने से ईमान का आधा हिस्सा पूरा होता है, बाक़ी आधा हिस्सा ताक़वा और परहेज़गारी से पूरा करना चाहिए।
  • अल्लाह तआला से दुआ करें कि सभी को नेक, दीनदार और परहेज़गार जीवन साथी अता करें।
  • यही सही रास्ता है आधा ईमान मुकम्मल करने का और सुखद शादीशुदा ज़िंदगी का।

♥ इनशा’अल्लाह उल अज़ीज़! – अल्लाह तआला हमें कहने-सुनने से ज्यादा अमल की तौफ़ीक़ दे, और हमें ईमान पर कायम रखे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *