अल्लाह ने अपनी शरीयत क़ुराने मजीद को नबी ऐ करीम (ﷺ) पर धीरे-धीरे नाज़िल किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क़ुरान की सबसे पहली वही, यानी सबसे पहला शब्द क्या था जो अल्लाह ने अपने महबूब नबी पर नाज़िल फ़रमाया?
सवाल: क़ुरान की सबसे पहली नाज़िल होने वाली वही (Revelation) क्या थी?
- A. पढ़ो (इक़रा)
- B. लिखो (उक्तुब)
- C. सुनो (इस्तमेअ)
- D. बोलो (कुल)
सही जवाब है: ऑप्शन A , पढ़ो (इक़रा)
तफ़सील (विवरण):
सही जवाब “पढ़ो” (इक़रा) है। क़ुरान की सबसे पहली वही यही थी जो फ़रिश्ते जिब्रील (अ.स.) ने पैगंबर मुहम्मद (ﷺ) को ग़ार-ए-हिरा में आकर पढ़ने का हुक्म दिया था।
“पढ़िए अपने रब के नाम से जिसने (सब को) पैदा किया।“
इस घटना का ज़िक्र सहीह बुखारी में भी मिलता है, जहाँ पैगंबर (ﷺ) ने बयान किया, “फ़रिश्ता मेरे पास आया और मुझसे पढ़ने के लिए कहा।” (बुखारी 1:3)