रमज़ान का महीना सिर्फ बरकतों का नहीं बल्कि बेशुमार सवाब का भी मौसम है। अल्लाह तआला ने इस महीने के रोज़ों में इतनी बरकत रखी है कि एक महीने के रोज़े दस महीनों के रोज़ों के बराबर बना दिए हैं!
सवाल: रमज़ान के एक महीने के रोज़े कितने महीनों के रोज़ों के बराबर हैं?
- A. 5 महीने
- B. 7 महीने
- C. 9 महीने
- D. 10 महीने
सही जवाब है: ऑप्शन D , 10 महीने
तफ़सील (विवरण):
दलील
۞ हदीस: रसूलुल्लाह (ﷺ) ने फरमाया:
“जो आदमी महीने रमज़ान के रोज़े रखेगा तो ये एक महीने के रोज़े (सवाब में) दस (10) महीनों के रोज़ों के बराबर हो जाएंगे। फिर जिसने ईद-उल-फित्र के बाद शव्वाल के 6 रोज़े रखे, तो ये सारा अमल साल भर के रोज़ों के बराबर हो जाएगा।”
📕 मुस्नद अहमद, जिल्द 4, हदीस 3660 – सहीह



