अल्लाह का ज़िक्र इंसान की ज़िंदगी को रोशन कर देता है। हर ज़िक्र का अपना सवाब और असर है, लेकिन कुछ अज़कार ऐसे हैं जिनके पढ़ने पर अल्लाह तआला अपने बंदे को बेहिसाब इनाम अता करता है। आइए जानते हैं वह कौन सा ज़िक्र है जिसे 100 बार पढ़ने पर 1000 नेकियाँ लिख दी जाती हैं और 1000 गुनाह मिटा दिए जाते हैं।
सवाल: वो कौन सा ज़िक्र है जिसको 100 बार पढ़ने से 1000 नेकियाँ लिख दी जाती हैं और 1000 गुनाह मिटा दिए जाते हैं?
- A. सुभानअल्लाह
- B. अलहम्दुलिल्लाह
- C. अस्तग़फ़िरुल्लाह
- D. सुभानअल्लाही व बिहम्दिहि
सही जवाब है: ऑप्शन A , सुभानअल्लाह
तफ़सील (विवरण):
दलील
۞ नबी-ए-करीम (ﷺ) का फ़रमान है:
“क्या तुम में से कोई शख़्स इस बात से आज़िज़ है कि हर रोज़ एक हज़ार (1000) नेकियाँ कमाए? आप (ﷺ) के साथ बैठे हुए लोगों में से एक ने पूछा: हम में से कोई शख़्स एक हज़ार (1000) नेकियाँ कैसे कमा सकता है?
आप (ﷺ) ने फ़रमाया: जो 100 बार ‘सुभानअल्लाह’ कहे, उसके लिए 1000 नेकियाँ लिख दी जाएँगी और उसके 1000 गुनाह मिटा दिए जाएँगे।”
📕 सहीह मुस्लिम 6852
