अल्लाह तआला की ताक़त और क़ुदरत का कोई मुकाबला नहीं।
वह अपने चुनिंदा नबियों को ऐसी निशानियाँ देता है जिनसे उसकी महानता ज़ाहिर होती है।
क्या आप जानते हैं कि एक नबी ऐसे भी थे जिनके साथ पहाड़ और परिंदे भी अल्लाह की तस्बीह किया करते थे? आइए जानते हैं कौन थे वो मुबारक नबी।
सवाल: पहाड़ कौन से नबी के साथ मिलकर अल्लाह की तस्बीह किया करते थे?
- A. इब्राहीम (अलैहिस्सलाम)
- B. सुलेमान (अलैहिस्सलाम)
- C. याकूब (अलैहिस्सलाम)
- D. दाऊद (अलैहिस्सलाम)
सही जवाब है: ऑप्शन D , दाऊद (अलैहिस्सलाम)
तफ़सील (विवरण):
📜 दलील:
۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞
अल-कुरआन:
“और बेशक हमने दाऊद (अलैहिस्सलाम) को अपनी तरफ़ से फ़ज़ल (इनायत) अता की थी और कहा था —
‘ऐ पहाड़ो! तुम उनके साथ तस्बीह किया करो, और (ऐ) परिंदो! (तुम भी)।’”
📖 सूरह सबा (34), आयत 10
🕊️ सीख:
अल्लाह तआला जब अपने किसी बंदे को प्यार करता है, तो कायनात की मखलूक भी उसकी इबादत में शामिल कर दी जाती है।
हमें भी चाहिए कि हम हर वक्त अल्लाह की तस्बीह और ज़िक्र में मशगूल रहें।



