वो कौन-से नबी हैं जो क़ियामत के दिन लोगों को शफ़ाअत के लिए रसूलुल्लाह ﷺ के पास जाने को कहेंगे?

क़ियामत के दिन जब हर इंसान अपने आमाल से डर रहा होगा, तब लोग एक ऐसे नबी की तलाश करेंगे जो अल्लाह तआला से शफ़ाअत (सिफ़ारिश) करें। उस वक़्त कई नबी अपने-अपने हालात बयान करेंगे और आखिर में सबको एक ही हस्सी का नाम लेंगे — हमारे प्यारे नबी मुहम्मद ﷺ।

सवाल: वो कौन-से नबी हैं जो क़ियामत के दिन लोगों को शफ़ाअत के लिए रसूलुल्लाह ﷺ के पास जाने को कहेंगे?

  • A. इब्राहीम (अलैहिस्सलाम)
  • B. ईसा (अलैहिस्सलाम)
  • C. मूसा (अलैहिस्सलाम)
  • D. नूह (अलैहिस्सलाम)

सही जवाब है: ऑप्शन B , ईसा (अलैहिस्सलाम)

तफ़सील (विवरण):

📜 दलील :

۞ बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम ۞

फिर लोग मूसा (अलैहिस्सलाम) के पास आएंगे, तो वे भी यही कहेंगे कि “मैं इस लायक नहीं हूँ।” वे अपनी एक गलती को याद करेंगे और कहेंगे —
“तुम ऐसा करो, ईसा (अलैहिस्सलाम) के पास जाओ। वे अल्लाह के बंदे, उसके रसूल, उसका ख़ास कलिमा और ख़ास रूह हैं।”

फिर लोग ईसा (अलैहिस्सलाम) के पास आएंगे, तो वे कहेंगे —
“मैं इस लायक नहीं हूँ। तुम ऐसा करो, मुहम्मद ﷺ के पास जाओ, जो अल्लाह के ऐसे बंदे हैं जिनकी पिछली और अगली सारी ख़ताएं माफ़ कर दी गई हैं।”

आख़िर में सब लोग रसूलुल्लाह ﷺ के पास जमा होंगे।

📖 सहीह बुख़ारी, जिल्द 8, हदीस 7410

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *