क़यामत का दिन वह दिन है जब हर इंसान को अपने आमाल का हिसाब देना होगा। उस दिन इंसान की छोटी-बड़ी सब ज़िम्मेदारियाँ खुलकर सामने आ जाएंगी। इस्लाम में पड़ोसियों के हक़ पर बहुत ज़ोर दिया गया है और यही वजह है कि क़यामत के दिन सबसे पहला मामला भी पड़ोसियों का होगा।
सवाल: क़यामत के दिन सबसे पहले जो मामला हाज़िर किया जाएगा वो किन का होगा?
- A. शौहर और बीवी
- B. बाप और बेटे
- C. पड़ोसी
- D. अमीर और ग़रीब
सही जवाब है: ऑप्शन C , पड़ोसी
तफ़सील (विवरण):
📜 दलील
۞ हदीस: अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
“क़यामत के दिन सबसे पहले दो पड़ोसियों का मुक़द्दमा पेश होगा।”
📕 मिश्कातुल मसाबीह: 5000 – सहीह
🕌 निष्कर्ष
इस हदीस से मालूम होता है कि इस्लाम में पड़ोसी के हक़ कितने अहम हैं। अगर किसी ने अपने पड़ोसी के साथ ज़ुल्म किया, उसके हक़ अदा नहीं किए या उसे तकलीफ़ दी, तो क़यामत के दिन उसका हिसाब सबसे पहले लिया जाएगा।



