मीराज़ के मौके पर नबी (ﷺ) का गुज़र ऐसे लोगों के पास से हुआ जिनके नाख़ून तांबे के थे और वो अपने नाख़ूनों से अपना मुँह और सीना नोच रहे थे। ये लोग कौन थे?

मीराज़ का वाक़िया इस्लामी इतिहास का एक अहम और इबरतअंगेज़ वाक़िया है। इसमें नबी-ए-करीम ﷺ को जन्नत और जहन्नम के कई मंज़र दिखाए गए। उन्हीं में से एक मंज़र में आपने कुछ लोगों को बहुत अजीब हाल में देखा। आइए जानते हैं ये लोग कौन थे।

सवाल: मीराज़ के मौके पर नबी (ﷺ) का गुज़र ऐसे लोगों के पास से हुआ जिनके नाख़ून तांबे के थे और वो अपने नाख़ूनों से अपना मुँह और सीना नोच रहे थे। ये लोग कौन थे?

  • A. शराब पीने वाले
  • B. ज़िना करने वाले
  • C. सूद खाने वाले
  • D. ग़ीबत करने वाले

सही जवाब है: ऑप्शन D , ग़ीबत करने वाले

तफ़सील (विवरण):

दलील

۞ नबी-ए-करीम (ﷺ) ने फ़रमाया:

“जब मुझे मेराज कराई गई तो मेरा गुज़र ऐसे लोगों पर से हुआ जिनके नाख़ून तांबे के थे। मैंने पूछा: जिब्रईल अलैहिस्सलाम! ये कौन लोग हैं? कहा: ये वो लोग हैं जो लोगों का गोश्त खाते (ग़ीबत करते) और उनकी बेइज़्ज़ती करते।”

📕 सुनन अबू दाऊद 4878

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *