क्या बीवी शौहर को ज़कात दे सकती है?

ज़कात इस्लाम का एक अहम फ़र्ज़ है और इसकी अदायगी का सही तरीका जानना हर मुसलमान के लिए ज़रूरी है। अक्सर घरों में यह सवाल उठता है कि क्या बीवी अपने शौहर को ज़कात दे सकती है? आइए जानते हैं हदीस और दलील की रोशनी में सही जवाब।

सवाल: क्या बीवी शौहर को ज़कात दे सकती है?

  • A. दे सकती है
  • B. नहीं दे सकती
  • C. सही जवाब का इंतज़ार
  • D. इल्म हासिल करेंगे

सही जवाब है: ऑप्शन A , दे सकती है

तफ़सील (विवरण):

📖 दलील (हदीस)

अबदुल्लाह इब्ने मसऊद (रज़ि.) का शुरुआती दौर था। उनकी बीवी रसूलअल्लाह ﷺ के पास आई और अर्ज़ किया –

“ऐ अल्लाह के रसूल ﷺ! मेरी इतनी-इतनी ज़कात बनती है, मैं किसको दूँ, कौन ज़्यादा मुस्तहिक है?”

इसी दौरान अबदुल्लाह इब्ने मसऊद (रज़ि.) वहाँ आ गए और बोले –
“या रसूलअल्लाह ﷺ! ऐसी बीवी के बारे में आप क्या फ़रमाएँगे जो ज़कात देती है लेकिन उसका शौहर ही ग़रीब (मुस्तहिक) हो?”

इस पर रसूलअल्लाह ﷺ ने फ़रमाया –
“फिर बेहतर है कि वह बीवी अपनी ज़कात अपने शौहर को ही दे दे।”

📕 सहीह बुख़ारी, हदीस नं. 1462


🕌 हुक्म और वाजेहत

इस हदीस से हमें यह समझ में आता है कि –

  • अगर बीवी के पास अपनी मल्कियत (निजी संपत्ति) से ज़कात निकलती है और उसका शौहर ग़रीब या कर्ज़दार (मुस्तहिक) है, तो वह अपनी ज़कात उसे दे सकती है।
  • लेकिन शौहर बीवी को ज़कात नहीं दे सकता, क्योंकि बीवी का खर्च उठाना शौहर की पूरी जिम्मेदारी है।

✦ नसीहत

हमें चाहिए कि हम ज़कात से जुड़े मसाइल सही इल्म और दलील के साथ सीखें ताकि हमारी इबादत मुकम्मल हो और अल्लाह को पसंद आए।

♥ इंशा अल्लाहुल अज़ीज़

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *