मीकाईल (अलैहिस्सलाम) का नाम कुरआन में कितनी बार आया है?

क्या आप जानते हैं कि अल्लाह तआला के मुकर्रब (करीबी) फरिश्तों में से एक — हज़रत मीकाईल (अलैहिस्सलाम) — का नाम पूरे कुरआन-ए-मजीद में सिर्फ एक ही बार आया है? आइए जानते हैं कहाँ और किस मौके पर।

सवाल: मीकाईल (अलैहिस्सलाम) का नाम कुरआन में कितनी बार आया है?

  • A. 1 बार
  • B. 2 बार
  • C. 3 बार
  • D. 4 बार

सही जवाब है: ऑप्शन A , 1 बार

तफ़सील (विवरण):

📖 दलील

۞ बिस्मिल्लाह-हिर-रहमान-निर-रहीम ۞

क़ुरआन:
“जो शख्स अल्लाह और उसके फरिश्तों और उसके रसूलों और जिब्रील और मीकाईल (अलैहिस्सलाम) का दुश्मन हो, तो ऐसे काफ़िरों का अल्लाह भी दुश्मन है।”

📖 सूरह अल-बक़रा (2), आयत 98


🌸 सीख

  • मलाइका (फरिश्तों) में ईमान रखना, ईमान के छह बुनियादी अर्कान में से एक है।
  • मीकाईल (अलैहिस्सलाम) को अल्लाह ने रिज़्क और बारिश के इन्तज़ाम पर मुक़र्रर किया है।
  • जो कोई अल्लाह के फरिश्तों का इंकार करता है, वह कुफ्र करता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *