मेराज की रात रसूल-अल्लह ﷺ की मुलाकात दूसरे आसमान पर किस नबी से हुई?

इसरा व मेराज की रात अल्लाह तआला ने अपने प्यारे नबी मुहम्मद ﷺ को आसमानों की सैर कराई। हर आसमान पर नबी ﷺ की मुलाकात एक-एक नबी से हुई। आइए जानते हैं कि दूसरे आसमान पर किस नबी से उनकी मुलाकात हुई थी।

सवाल: मेराज की रात रसूल-अल्लह ﷺ की मुलाकात दूसरे आसमान पर किस नबी से हुई?

  • A. ईसा अलैहिस्सलाम
  • B. इब्राहीम अलैहिस्सलाम
  • C. मूसा अलैहिस्सलाम
  • D. नूह अलैहिस्सलाम

सही जवाब है: ऑप्शन A , ईसा अलैहिस्सलाम

तफ़सील (विवरण):

📖 दलील

۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞

सहिह बुखारी, जिल्द 5, हदीस 3887 (Part):
रसूल-अल्लह ﷺ ने फरमाया:

“फिर मैं दूसरे आसमान पर गया, जहाँ याहया अलैहिस्सलाम और ईसा अलैहिस्सलाम से मुलाकात हुई। दोनों खाला ज़ाद भाई हैं।
जिब्रील अलैहिस्सलाम ने कहा: ‘ये ईसा और याहया अलैहिमुस्सलाम हैं, इन्हें सलाम कीजिए।’
मैंने सलाम किया, उन्होंने जवाब दिया और कहा:
‘खुश आमदीद नेक नबी और नेक भाई।’

📕 सहिह बुखारी – किताबुल अंबिया


🕋 निष्कर्ष

इस हदीस से पता चलता है कि दूसरे आसमान पर रसूलुल्लाह ﷺ की मुलाकात ईसा अलैहिस्सलाम और याहया अलैहिस्सलाम से हुई थी, जो दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और नबी ﷺ का दिल से इस्तकबाल किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *