मी’राज़ की हक़ीक़त में कई ऐसे राज़ हैं जिन्हें सिर्फ़ चुने हुए बंदे ही देख सके। उन्हीं में से एक है — सिदरत अल-मुन्तहा और उसके पास मौजूद जन्नत का ज़िक्र। आइए कुरआन की रोशनी में देखते हैं कि वह कौन-सी जन्नत है।
सवाल: सिद्रत अल-मुन्तहा के पास कौन-सी जन्नत है?
- A. जन्नत अल-अद्न
- B. जन्नत अल-मवा
- C. जन्नत अल-फिरदौस
- D. जन्नत अल-नईम
सही जवाब है: ऑप्शन B , जन्नत अल-मवा
तफ़सील (विवरण):
📜 दलील (कुरआन से)
“और उन्होंने (रसूलअल्लाह ﷺ) उसे दूसरी बार देखा,
सिदरत अल-मुन्तहा के पास,
जिसके करीब जन्नत अल-मवा है।”
📖 सूरह अन-नज्म (53), आयतें 13–15
✨ इससे क्या मालूम होता है?
- जन्नत अल-मवा उन खास जन्नतों में से है जो अल्लाह ने मुत्तक़ीन के लिए तैयार की हैं।
- यह वह जन्नत है जो सिदरत अल-मुन्तहा, यानी आसमानों की हद और अल्वी मक़ाम के पास स्थित है।
- मी’राज़ के सफ़र में यह मुक़ाम नबी ﷺ को दिखाया गया।



