रमज़ान बरकतों और रहमतों का महीना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक महीने के रोज़े कितने महीनों के रोज़ों के बराबर होते हैं? हदीस इस बारे में एक बेहद खूबसूरत राज़ बताती है।
सवाल: रमज़ान के एक महीने के रोज़े कितने महीनों के रोज़ों के बराबर हैं?
- A. 5 महीने
- B. 7 महीने
- C. 9 महीने
- D. 10 महीने
सही जवाब है: ऑप्शन D , 10 महीने
तफ़सील (विवरण):
📜 दलील
۞ बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम ۞
हदीस: रसूलुल्लाह (ﷺ) ने फ़रमाया:
“जो आदमी महीने–ए–रमज़ान के रोज़े रखेगा तो यह (सवाब में) दस (10) महीनों के रोज़ों के बराबर हो जाएंगे। फिर जिसने ईदुल–फ़ित्र के बाद शव्वाल के 6 रोज़े रखे, तो यह पूरा अमल साल भर के रोज़ों के बराबर हो जाएगा।”
📕 मुस्नद अहमद, जिल्द 4, हदीस 3660 — सहीह
✨ समझने की बात
रमज़ान = 30 दिन = 10 महीने के बराबर सवाब
शव्वाल के 6 रोज़े = 2 महीने के बराबर
कुल = पूरे साल (12 महीने) के बराबर रोज़े का सवाब


