मेराज का वाक़िया इस्लामी इतिहास का एक अनूठा और चमत्कारिक पल है, जब रसूलअल्लाह ﷺ को आसमानों की सैर कराई गई। इस यात्रा में आपने पिछले अनेक नबियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। यह जानना बेहद दिलचस्प है कि किस नबी से मुलाकात किस आसमान पर हुई। आइए आज इसी में से एक खास मुलाकात के बारे में जानते हैं।
सवाल: मेराज की रात रसूलअल्लाह (ﷺ) की मुलाकात हारून (अलैहिस्सलाम) से कौनसे आसमान पर हुई?
- A. पहले
- B. तीसरे
- C. पाँचवें
- D. छठे
सही जवाब है: ऑप्शन C , पाँचवें
तफ़सील (विवरण):
दलील:
इस मुलाकात का स्पष्ट विवरण हज़रत मालिक बिन सस्सा (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत एक सहीह हदीस में मिलता है, जिसे सहीह बुखारी में दर्ज किया गया है। रसूलअल्लाह ﷺ ने खुद मेराज का वृत्तांत सुनाते हुए फरमाया:
“फिर मुझे लेकर (जिब्रील अलैहिस्सलाम) पाँचवें आसमान पर आए। दरवाज़ा खुलवाया गया और पूछा गया: कौन है? जिब्रील (अलैहिस्सलाम) ने कहा: मैं जिब्रील हूँ। साथ कौन है? कहा: मुहम्मद (ﷺ)। पूछा गया: क्या उन्हें बुलाने भेजा गया है? कहा: हाँ। कहा गया: ख़ुश आमदेद! मुबारक आने वाले हैं। यहाँ जब मैं हारून (अलैहिस्सलाम) के करीब पहुँचा तो जिब्रील (अलैहिस्सलाम) ने फरमाया: ये हारून (अलैहिस्सलाम) हैं, इन्हें सलाम कीजिए। मैंने उन्हें सलाम किया। उन्होंने जवाब दिया और फरमाया: ख़ुश आमदेद, नेक नबी और नेक भाई।”
📖 सहीह बुखारी, जिल्द 5, हदीस 3887



